Showing posts with label sriganganagar_weather #sgnrweather. Show all posts
Showing posts with label sriganganagar_weather #sgnrweather. Show all posts

Saturday, June 20, 2020

सम्पूर्ण भारत का 21 जून, 2020 का मौसम पूर्वानुमान


देश भर में बने मौसमी सिस्टम

मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और इस सिस्टम से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

दक्षिणी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। साथ ही दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।

दक्षिणी गुजरात के पास भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

इस बीच अरब सागर के उत्तर-पश्चिमी और इससे सटे पश्चिमी मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान में तापमान में हल्की कमी ज़रूर आई है लेकिन पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों में अभी भी लू का प्रकोप जारी रहा।  

केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। मराठवाड़ा, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, मेघालय और असम में भी कुछ स्थानों पर मॉनसून वर्षा जारी है 

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड के साथ-साथ केरल और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, कोंकण गोवा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिर सकती हैं।

दक्षिणी गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश का अनुमान है।


Wednesday, June 17, 2020

मॉनसून के आगे बढ़ने की रफ्तार हुई कम


  • मॉनसून के आगे बढ़ने की रफ्तार हुई कम,
 20 जून तक मॉनसून में प्रगति की संभावना नहीं साल 2020 में मॉनसून के शुरुआती पखवाड़े यानी जून के पहले 5 दिनों में मॉनसून की अच्छी रफ्तार देखने को मिली है अपने समय से लगभग 1 सप्ताह पहले गुजरात और पूर्वी मध्य प्रदेश तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के भागों में मॉनसून का आगमन हो गया है। लेकिन अगले 48 घंटों तक मॉनसून के आगे बढ़ने के आसार नहीं है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों तथा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस का रहेगा पक्रोप ।

सम्पूर्ण भारत का 18 जून, 2020 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, बिहार, झारखंड, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़, दक्षिणी और पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिणी राजस्थान, लक्षद्वीप और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। राजस्थान के अनेक हिस्सों पर लू का प्रकोप बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के लगभग सभी भागों में दिन का तापमान 40 डिग्री से

ठेके की जमीन / खुद की फसल का लेखा जोखा

  फसल /ठेके पर जमीन का लेखा जोखा 2023   एक आंकलन उत्तरी राजस्थान के क्षेत्र में हुई फसल के आधार पर तयार किया गया है , जिसमे वर्तमान किसान की...