देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और इस सिस्टम से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।
दक्षिणी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। साथ ही दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।
दक्षिणी गुजरात के पास भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
इस बीच अरब सागर के उत्तर-पश्चिमी और इससे सटे पश्चिमी मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम
बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान में तापमान में हल्की कमी ज़रूर आई है लेकिन पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों में अभी भी लू का प्रकोप जारी रहा।
केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। मराठवाड़ा, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, मेघालय और असम में भी कुछ स्थानों पर मॉनसून वर्षा जारी है
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड के साथ-साथ केरल और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, कोंकण गोवा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिर सकती हैं।
दक्षिणी गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश का अनुमान है।
No comments:
Post a Comment