5 जुलाई, 2020 का मौसम
मॉनसून 2020 की अक्षीय रेखा श्रीगंगानगर, नारनौल, आगरा, प्रयागराज, अम्बिकापुर और क्योंझारगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
• red- सबसे ज्यादा
• yellow- मदयम
• green- हल्की
आने वाले 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी गोवा और दक्षिणी गुजरात में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में भी मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।
छत्तीसगढ़, दक्षिण और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। बिहार में भी तेज़ बारिश होने की संभावना है।
तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश के शेष भागों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, शेष गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
No comments:
Post a Comment