देश भर में बने मौसमी सिस्टम
श्रीगंगानगर मौसम के लिये click करे
मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
![]() |
source:श्रीगंगानगर weather |
मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र पर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।
अगले 24 घंटों का मौसम पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, तटीय कर्नाटक और सौराष्ट्र व कच्छ के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इन भागों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है।
आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, मराठवाड़ा, कोंकण गोवा, दक्षिणी गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
राजस्थान, पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में भी कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
No comments:
Post a Comment